Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को मिले 60 नए SI, अलग-अलग थानों में पदस्थापना, देखें आदेश

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को मिले 60 नए SI, अलग-अलग थानों में पदस्थापना, देखें आदेश
X

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को मिले 60 नए SI, अलग-अलग थानों में पदस्थापना, देखें आदेश

CG News: रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए उप निरीक्षक (SI) मिले हैं। बेसिक प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद इन अधिकारियों को अब व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर द्वारा पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं।

CG News: सबसे अधिक तीन-तीन SI की पदस्थापना खम्हारडीह, खमतराई, कबीर नगर, गोलबाजार, मोहदापारा, कोतवाली, सिविल लाइन, टिकरापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, उरला, तेलीबांधा, आमानाका, आजाद चौक और गंज थाना में की गई है। इसके अलावा गुढ़ियारी, मुजगहन, सरस्वती नगर और देवेंद्र नगर थाना में दो-दो SI को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।

CG News: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह प्रशिक्षण नए उप निरीक्षकों को पुलिस कार्यप्रणाली, अपराध अनुसंधान, कानून-व्यवस्था प्रबंधन तथा आम नागरिकों से जुड़े दायित्वों को समझने में मदद करेगा। इससे भविष्य में वे अपने कर्तव्यों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019