CG News: बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसीलदार-नायब तहसीलदार हड़ताल पर, तहसीलों में कामकाज ठप,जानें क्या है मामला
CG News: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार के साथ मारपीट के विरोध में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने 1 जून से राज्यव्यापी कलमबंद हड़ताल का आह्वान किया है। बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 1 जून से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कलमबंद हड़ताल में चले गए।
Tehsildars and Naib Tehsildars go on strike: तहसील खुले, लेकिन कामकाज ठप
सोमवार से पूरे प्रदेश के तहसीलदार व नायब तहसीलदार हड़ताल पर हैं। तहसील कार्यालय खुले हैं, लेकिन कामकाज प्रभावित हो रहा है। अंबिकापुर में जिलेभर के तहसीलदार व नायब तहसीलदारों ने काम बंद रखा। सोमवार को तहसीलदारों ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात की। इसके बाद सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार कलाकेंद्र मैदान में धरने पर बैठे रहे।
Tehsildars and Naib Tehsildars go on strike: क्या है मामला
मैनपाट की राजापुर उप तहसील में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन के शाख शोध पत्र बनवाने के लिए 14 मई को फाइल जमा की थी।
आरोप है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक और बाबू कई दिनों से उसे काम के लिए दफ्तर के चक्कर लगवा रहे थे। बुधवार (27 मई) को नायब तहसीलदार तुषार मानिक से उन्होंने फाइल पर साइन करने के लिए कहा तो वे भड़क गए और कहा कि तुम होती कौन हो? हस्ताक्षर करने के लिए कहने वाली। जाकर मैनपाट में हस्ताक्षर करा लो।
आरोप है कि शाम करीब 6 बजे विधायक रामकुमार टोप्पो ने सीतापुर लौट चुके नायब तहसीलदार को वापस राजापुर बुलाया। नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो व समर्थकों ने मारपीट की। सीतापुर एसडीएम फागेश सिन्हा ने बीच बचाव कर तुषार मानिक को बाहर निकाला।
CG News: दोनों पक्ष पर काउंटर एफआईआर
मामले में दोनों पक्ष पर काउंटर एफआईआर हुई है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। विधायक की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर धारा 79, 296, 351 के तहत एफआईआर हुई है। अब इसी मामले में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ विधायक पर कार्यवाही करने की मांग लेकर हड़ताल का आह्वान किया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


