Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

RCB No victory Parade : RCB ने फैंस को दिया बड़ा झटका, IPL 2026 ट्रॉफी जीती, लेकिन नहीं निकलेगी विक्ट्री परेड

Asian News
RCB No Victory Parade: RCB gave a big shock to the fans, won the IPL 2026 trophy, but there will be no road show.
X

RCB No Victory Parade: RCB gave a big shock to the fans, won the IPL 2026 trophy, but there will be no road show.

RCB No victory Parade : दिल्ली। लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं करोड़ों आरसीबी समर्थकों को एक बड़ा झटका लगा है। Royal Challengers Bengaluru ने ट्रॉफी जीतने के बावजूद बेंगलुरु में पारंपरिक विक्ट्री परेड आयोजित नहीं करने का फैसला लिया है।

RCB No victory Parade : फ्रेंचाइजी सूत्रों के अनुसार यह निर्णय सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। टीम प्रबंधन नहीं चाहता कि बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ एक जगह इकट्ठा हो और किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा हो।

RCB No victory Parade : इस फैसले के पीछे पिछले वर्ष की दर्दनाक घटना को भी बड़ी वजह माना जा रहा है। खिताबी जीत के बाद आयोजित जश्न के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई थी। उस हादसे ने खेल जगत और प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया था। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार टीम ने सार्वजनिक रोड शो और विक्ट्री परेड से दूरी बनाने का निर्णय लिया है।

RCB No victory Parade : वहीं सुरक्षा एजेंसियों पर भी इन दिनों अतिरिक्त दबाव है। हाल ही में नया मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम स्थलचिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास होने के कारण बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। ऐसे में प्रशासन भी किसी अतिरिक्त भीड़भाड़ वाले आयोजन से बचना चाहता है।

RCB No victory Parade : आरसीबी के इस फैसले से फैंस जरूर निराश हैं, लेकिन सुरक्षा को प्राथमिकता देने के कदम को कई लोग जिम्मेदार निर्णय भी मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर समर्थक टीम की जीत का जश्न मना रहे हैं, हालांकि उन्हें खिलाड़ियों के साथ खुलकर जीत का उत्सव मनाने का मौका नहीं मिल सकेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019