Raipur City Breaking: Tree in front of Mayor's residence catches fire, road blocked
Raipur City Breaking : रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब महापौर निवास के सामने स्थित एक पेड़ में अचानक आग लग गई। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया।
Raipur City Breaking : जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना देकर फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया।
Raipur City Breaking : आग के कारण पेड़ से धुआं उठने लगा, जिससे आने-जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग रुककर घटना देखने लगे, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई।
Raipur City Breaking : पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
Raipur City Breaking : फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


