ChatGPT Down: ChatGPT ठप होने से दुनियाभर में हड़कंप, भारत के कई शहरों में यूजर्स परेशान
ChatGPT Down: नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लोकप्रिय चैटबॉट ChatGPT शुक्रवार को अचानक धीमा पड़ गया, जिससे भारत समेत दुनियाभर के लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने शिकायत की कि प्लेटफॉर्म साधारण सवालों के जवाब देने में भी असमर्थ दिखाई दिया और स्क्रीन पर बार-बार “Something went wrong” तथा “Network Error” जैसे संदेश दिख रहे थे।
मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में हजारों यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, Reddit और Instagram पर अपनी नाराजगी और परेशानी साझा की। वहीं आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector पर भी शिकायतों में अचानक भारी उछाल दर्ज किया गया।
ChatGPT Down छात्रों और प्रोफेशनल्स पर सबसे ज्यादा असर
बीते कुछ वर्षों में ChatGPT पढ़ाई, ऑफिस वर्क, रिसर्च और कंटेंट क्रिएशन का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में इसके अचानक प्रभावित होने से छात्रों, प्रोफेशनल्स, फ्रीलांसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के कामकाज पर सीधा असर पड़ा।
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ChatGPT कोडिंग और लेखन के काम में मेरा रोज़ का मददगार रहा है। आज इसने ठीक से जवाब देना बंद कर दिया। क्या यह सिर्फ मेरे साथ हो रहा है या सबके साथ?”
वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “कुछ भी लोड नहीं हो रहा है। मेरी आवाज़ को टेक्स्ट में बदलने वाला फीचर भी काम नहीं कर रहा। मोबाइल ऐप, Windows ऐप और ब्राउज़र—तीनों जगह समस्या आ रही है।”
ChatGPT Down मोबाइल ऐप से लेकर वेब वर्जन तक दिक्कत
यूजर्स की शिकायतों से साफ है कि समस्या केवल मोबाइल ऐप तक सीमित नहीं थी, बल्कि ChatGPT के वेब वर्जन और Windows ऐप में भी तकनीकी दिक्कतें सामने आईं। कई लोगों ने बताया कि चैट हिस्ट्री लोड नहीं हो रही थी और जवाब आने में काफी समय लग रहा था। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कंपनी की ओर से इस तकनीकी समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


