Pune Toxic Liquor Tragedy: पुणे में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों मौतों, आरोपी गिरफ्तार,कई अस्पताल में भर्ती
Pune Toxic Liquor Tragedy: पिंपरी-चिंचवड/पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में बीते दो दिनों के भीतर हुई 15 लोगों की मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इनमें से 11 लोगों की मौत कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई, जबकि चार अन्य मौतों की वजह अलग-अलग बताई जा रही है। घटना के बाद फुगेवाड़ी और हडपसर इलाके में भय और तनाव का माहौल है। मृतकों में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।
Pune Toxic Liquor Tragedy: शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, शराब पीने के कुछ ही समय बाद लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। कई लोगों के मुंह से झाग निकलने लगा, तो कुछ लोग चक्कर खाकर गिर पड़े। कुछ मामलों में हार्ट अटैक की भी आशंका जताई जा रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।
Pune Toxic Liquor Tragedy: पुलिस ने 11 मौतों की पुष्टि की
पुणे पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, अब तक कुल 15 मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें फुगेवाड़ी इलाके में छह और हडपसर में पांच लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से होने की पुष्टि हुई है। बाकी चार मौतों की जांच अलग एंगल से की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।
Pune Toxic Liquor Tragedy: मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े गिरफ्तार
मामले में राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फुगेवाड़ी और हडपसर क्षेत्रों में केमिकल मिश्रित शराब की सप्लाई की थी, जिसके सेवन से कई लोगों की जान चली गई।
Pune Toxic Liquor Tragedy: मृतकों के नाम आए सामने
फुगेवाड़ी में एक ही दिन में आठ लोगों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। यहां मृतकों में विजय प्रकाश राठौड़, राजेंद्र प्रकाश राठौड़, राजू राजपूत, अकबर पठान, बाबा शेख, आनंद देसाई और आनंद निकलजे के नाम सामने आए हैं। वहीं हडपसर में राहुल शरद क्षीरसागर, विजय भू कुरलाल शर्मा, अरुण दादर और अशोक रमेश चव्हाण की मौत हुई है।
Pune Toxic Liquor Tragedy: दो लोगों का अस्पताल में इलाज जारी
घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। सुभाष दिगिकर का इलाज मेडी पॉइंट अस्पताल में चल रहा है, जबकि अक्षय अवसरमल यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
Pune Toxic Liquor Tragedy: आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई केस
पुलिस के अनुसार, आरोपी योगेश वानखेड़े पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ हडपसर और पुणे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन केस पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस जहरीली शराब के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

