Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें खौफनाक वीडियो

Asian News
UP News: यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें खौफनाक वीडियो
X

UP News: हमीरपुर। Under-Construction Bridge Collapses In Up Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शुक्रवार सुबह बेतवा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा तूफान के दौरान ढह गया है। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। हादसे के समय मजदूर पुल के नीचे सो रहे थे। पुलिस की टीमें और स्थानीय निवासी घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं।

Under-Construction Bridge Collapses In Up Hamirpur: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का गिरा हिस्सा

हादसे के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवाएं चल रही थी। तेज हवाओं के साथ जोरदार आवाज आई, जांच की तो पता चला कि बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के आने तक ग्रामीणों ने मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया।

Under-Construction Bridge Collapses In Up Hamirpur: मृतकों की हुई पहचान

एसडीआरएफ और रेस्क्यू की टीमें जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम कर रही है। पूरे इलाके में पुलिस फोर्स को तैना किया गया है। मौत के आंकड़े बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की जा चुकी है। हादसे में मरने वालों में बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र निवासी लोकेंद्र निषाद, कुलदीप निषाद, भूरागढ़ निवासी सावंत यादव, सभाजीत, हमीरपुर के ललपुर थाना क्षेत्र के स्वासा खुर्द निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान और अचपुरा निवासी 42 वर्षीय राजेश पाल शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019