Raipur City News: Sensation spread after the body of a young man was found in suspicious circumstances, the body was found hanging from a noose on the roof of the building.
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ फेस-02 कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बिल्डिंग की छत पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
Raipur City News : जानकारी के अनुसार मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के एलआईजी सी-ब्लॉक का है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग की छत पर युवक को फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
Raipur City News : सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Raipur City News : पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल की जांच में जुटी हुई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


