Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : ऑपरेशन ‘अंतिम प्रहार’ में जवानों को मिली सफलता, जंगल में छिपी माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री ध्वस्त

Asian News
CG News: Soldiers achieve success in Operation Antim Prahar, Maoists secret weapons factory hidden in the forest destroyed.
X

CG News: Soldiers achieve success in Operation ‘Antim Prahar’, Maoists’ secret weapons factory hidden in the forest destroyed.

CG News : नारायणपुर। गढ़चिरौली और नारायणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित गुप्त हथियार निर्माण कारखाने का भंडाफोड़ किया है। सुरक्षा बलों ने जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और हथियार बनाने के उपकरण बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिए।

CG News : पुलिस को यह बड़ी सफलता आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर शुरू किए गए “ऑपरेशन अंतिम प्रहार” के तहत मिली। जानकारी के मुताबिक काकूर थाना क्षेत्र से करीब 7 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे घने जंगलों में माओवादी लंबे समय से हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखे हुए थे।

CG News : 26 मई 2026 को चलाए गए इस संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान में डीआरजी, विशेष अभियान दल और बीडीडीएस टीम के जवान शामिल रहे। 27 मई को सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए।

CG News : सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक यह कारखाना माओवादियों के लिए हथियार तैयार करने और विस्फोटक सामग्री जमा करने का बड़ा ठिकाना था। बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया ताकि उसका दोबारा इस्तेमाल न हो सके।

CG News : इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है। सुरक्षा बलों का कहना है कि माओवादियों के नेटवर्क और उनके सप्लाई सिस्टम को कमजोर करने के लिए आगे भी लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019