CG Crime: Pickup driver arrested for smuggling marijuana in vegetable crates, marijuana worth Rs 65 lakh seized
CG Crime : गरियाबंद। जिले में गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए सब्जी के कैरेट का सहारा लिया। लेकिन देवभोग पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी चालाकी काम नहीं आई। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से 130 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपए बताई जा रही है।
CG Crime : मामला देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगांव चेकपोस्ट का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक संदिग्ध वाहन भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया। जांच के दौरान एक वाहन पुलिस को संदिग्ध लगा, जिसके ऊपर सब्जियों के कैरेट लदे हुए थे।
CG Crime : जब पुलिस ने कैरेट हटाकर गाड़ी की गहन तलाशी ली, तो नीचे छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए। मौके पर ही आरोपी राहुल पांडेय, निवासी गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया।
CG Crime : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। अब जांच इस बात की की जा रही है कि ओडिशा में गांजा सप्लाई करने वाला नेटवर्क कौन है और उत्तर प्रदेश में इसकी डिलीवरी कहां होनी थी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


