Petrol Diesel Price Hike: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ी पेट्रोल डीजल की कीमतें, जानें अपने शहर का भाव
Petrol Diesel Price Hike: नई दिल्ली। देश की तेल कंपनियों ने 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। शनिवार को पूरे भारत में पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत करीब 105.19 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल करीब 98.29 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। सरगुजा में पेट्रोल 106.52 रुपए और डीजल 99.68 रुपए बिक रहा है।
Petrol Diesel Price Hike: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों पर भारी दबाव बना हुआ है। शनिवार को पूरे भारत में पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Petrol Diesel Price Hike: बता दें कि यह इस महीने का तीसरा बड़ा झटका है। इससे पहले 16 मई को तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये की बड़ी बढ़ोत्तरी की थी, जिसके बाद 19 मई को भी कीमतों में 90 पैसे का इजाफा हुआ था। कुल मिलाकर देखें तो पिछले 10 दिनों के भीतर आपकी जेब पर प्रति लीटर करीब 5 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ चुका है।
May 23 Petrol Diesel New Rates अन्य चीजों के भी बढ़ सकते हैं दाम
मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।
खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी।
बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


