CG Crime: Scorpio rams into bike, then chases youth into a field and kills him.
CG Crime : बिलासपुर। जिले में पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव में शनिवार रात मछली चोरी के विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला।
CG Crime : पुलिस के अनुसार, तीरिथ यादव और उसका साथी श्याम सिंह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने स्कॉर्पियो वाहन से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों के सड़क पर गिरते ही हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया।
CG Crime : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीरिथ यादव जान बचाने के लिए पास के खेत की ओर भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गए और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्याम सिंह किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
CG Crime : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ समय पहले मछली चोरी का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मोबाइल तोड़ने की शिकायत भी दर्ज हुई थी और पुलिस की मौजूदगी में समझौता कराया गया था। हालांकि, पुरानी दुश्मनी खत्म नहीं हुई और आखिरकार यह विवाद हत्या में बदल गया।
CG Crime : घटना के बाद नवागांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

