Raipur City News: Minor accused commits suicide after stealing jewellery worth crores
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में ज्वेलरी शॉप चोरी मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपये की चोरी के आरोप में फरार चल रहे एक नाबालिग आरोपी ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
Raipur City News : जानकारी के मुताबिक, आरोपी गांधी नगर इलाके का रहने वाला था और हाल ही में हुई बड़ी ज्वेलरी चोरी की वारदात में उसका नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि चोरी के बाद से वह फरार चल रहा था। मंगलवार को उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर को घेरकर जांच शुरू कर दी।
Raipur City News : शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

