Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP: सीएम योगी का फैसला, आधे होंगे अधिकारियों के काफिले; ‘नो व्हीकल डे’ पर दिया जोर

UP News
X

UP News

UP: लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के संदेश का पालन करते हुए ऊर्जा बचत और ईंधन की खपत कम करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सभी नागरिकों को जिम्मेदारी के साथ संसाधनों का उपयोग करना चाहिए।

UP: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के काफिलों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कटौती करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सरकारी बैठकों, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप को अधिक से अधिक वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को बढ़ावा देने की भी बात कही।

UP: सीएम योगी ने लोगों से पीएनजी, मेट्रो, बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। साथ ही ‘नो व्हीकल डे’ अभियान चलाने का सुझाव भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान से सरकारी कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा, ताकि ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019