Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : कुम्हारी अग्निकांड पर सीएम साय ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 9-9 लाख रुपए

CG News: CM Sai left Delhi,NDA Chief Ministers meeting, Bastar special package, NITI Aayog
X

CG News: CM Sai left Delhi,NDA Chief Ministers meeting, Bastar special package, NITI Aayog

CG News : दुर्ग। जिले के कुम्हारी में हुए दर्दनाक सिलेंडर ब्लास्ट और आगजनी हादसे के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री ने इसे बेहद हृदयविदारक घटना बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

CG News : मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

CG News : घटना के बाद मुख्यमंत्री साय ने मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसमें शासन की ओर से मिलने वाली 4 लाख रुपये की निर्धारित सहायता राशि के अलावा 5 लाख रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी शामिल है।

CG News : मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवार के लिए ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019