GT vs SRH IPL 2026
GT vs SRH IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 167 रन बनाए और हैदराबाद के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा।
GT vs SRH IPL 2026: गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और टीम ने पावरप्ले में 34 रन पर दो विकेट गंवा दिए। मुश्किल समय में साई सुदर्शन और निशांत सिंधू ने पारी को संभाला। सिंधू 11 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी।
GT vs SRH IPL 2026: साई सुदर्शन ने 44 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 33 गेंदों में तेज़ 50 रन की पारी खेली। दोनों के बीच अहम साझेदारी ने गुजरात को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सनराइजर्स की ओर से साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस मुकाबले की विजेता टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगी।

