UP Accident: 2 killed in bike-tractor collision, youths were returning from farm
UP Accident : सीतापुर। जिले में देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
UP Accident : जानकारी के मुताबिक, मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के नटौरा गांव निवासी 24 वर्षीय कपिल अपने चचेरे भाई के साथ अरबगंज गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। दूसरी ओर मोहित अपने दोस्तों अर्जुन और लवकुश के साथ खेतों में दवाई छिड़कने के बाद ट्रैक्टर से घर लौट रहा था।
UP Accident : कर्मसेपुर के पास दोनों वाहन अचानक आमने-सामने आ गए और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे में बाइक सवार कपिल और ट्रैक्टर चालक मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
UP Accident : वहीं ट्रैक्टर सवार लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


