Stock Market Today, May 11 2026: शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 1,300 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़
Stock Market Today, May 11 2026: नई दिल्ली/मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 11 मई को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बिकवाली के दबाव में बीएसई सेंसेक्स 1,313 अंक लुढ़ककर 76,015 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 360 अंक टूटकर 23,816 के स्तर पर आ गया। बाजार में आई इस तेज गिरावट से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में करीब 6 लाख करोड़ घट गई।
Stock Market Today, May 11 2026: कारोबार के दौरान बाजार लगातार दबाव में बना रहा। दोपहर बाद भी बाजार को निचले स्तरों से मामूली राहत ही मिल सकी। सेंसेक्स एक समय 800 अंकों से अधिक गिरकर 76,550 तक पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 250 से अधिक अंक टूटकर 24,000 के नीचे फिसल गया।
Stock Market Today, May 11 2026: बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली, जिससे बाजार पर दबाव और बढ़ गया। बैंकिंग, आईटी और मेटल शेयरों में सबसे अधिक कमजोरी दर्ज की गई।
Stock Market Today, May 11 2026: इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संदेश का भी बाजार की धारणा पर असर देखा गया। प्रधानमंत्री ने लोगों से एक वर्ष तक अंतरराष्ट्रीय यात्राओं से बचने, वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने और सोने की खरीदारी से परहेज करने की अपील की है।
Stock Market Today, May 11 2026: इसके अलावा बाजार चौथी तिमाही के चल रहे परिणामों से प्रभावित हुए, जिसमें कैनरा बैंक जैसी कंपनियों ने लाभ में गिरावट दर्ज की, जबकि यूपीएल और पीवीआर इनॉक्स जैसी अन्य कंपनियों के लाभ में वृद्धि देखी गई।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


