Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पहाड़ियों में छिपा था नक्सलियों का ‘सीक्रेट बंकर’, सुरक्षाबलों ने बरामद किया विस्फोटक जखीरा

CG News: Naxalites secret bunker hidden in the hills, security forces recovered explosives
X

CG News: Naxalites’ ‘secret bunker’ hidden in the hills, security forces recovered explosives

CG News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गंगालूर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का एक गुप्त डंप और बंकर सुरक्षाबलों ने खोज निकाला। कार्रवाई के दौरान विस्फोटक सामग्री, जनरेटर और BGL लांचर समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।

CG News : पुलिस को सूचना मिली थी कि डोडीतुमनार की पहाड़ियों के बीच नक्सलियों ने एक गुप्त बंकर बना रखा है, जहां हथियार और जरूरी सामान छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही गंगालूर थाना पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों का डंप मिला, जिसे देख जवान भी सतर्क हो गए।

CG News : सर्चिंग के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की, जिनमें- होंडा कंपनी के 2 जनरेटर, 2 लेथ मशीन, 1 इन्वर्टर, 4 बैटरियां, 50 मीटर कार्डेक्स वायर, प्लास्टिक सामग्री व 1 देशी BGL लांचर शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि नक्सली इन सामग्रियों का इस्तेमाल विस्फोटक तैयार करने या बड़े हमले की साजिश में कर सकते थे।

CG News : समय रहते डंप बरामद होने से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की योजना पर बड़ा झटका दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019