UP Accident: Uncontrolled canter overturned after hitting a divider on Ganga Expressway, 3 people including an innocent child died.
UP Accident : हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि 8 महीने की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
UP Accident : यह हादसा बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर सदरपुर टोल प्लाजा से करीब 4 किलोमीटर आगे हुआ। जानकारी के मुताबिक कैंटर बरेली से लुधियाना की ओर जा रहा था। देर रात करीब 12:15 बजे अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया।
UP Accident : हादसे में दो महिलाओं और 8 महीने की दूधमुंही बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं वाहन में सवार दो अन्य पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
UP Accident : कैंटर पलटते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
UP Accident : पुलिस का कहना है कि हादसे की असली वजह जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

