Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : शादी के तीसरे दिन प्रेमी से लिया खौफनाक बदला, खेत में बुलाकर प्रेमिका ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, युवक गंभीर

Asian News
UP News: On the third day of marriage, the girlfriend took horrific revenge on her lover, called him to the field and cut off his private parts, the young man is serious.
X

UP News: On the third day of marriage, the girlfriend took horrific revenge on her lover, called him to the field and cut off his private parts, the young man is serious.

UP News : हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी की दूसरी युवती से शादी से नाराज प्रेमिका ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। आरोप है कि प्रेमिका ने युवक को मिलने के बहाने खेत में बुलाया और विवाद के दौरान उसके निजी अंग पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

UP News : जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के गुजरी गांव निवासी 20 वर्षीय युवक का एक महिला के साथ पिछले चार साल से प्रेम संबंध था। लेकिन युवक ने 6 मई को किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। जैसे ही यह बात प्रेमिका को पता चली, वह बुरी तरह नाराज हो गई।

UP News : बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर महिला ने युवक को मिलने के लिए खेत पर बुलाया। वहां दोनों के बीच शादी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर महिला ने ब्लेड से युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई।

UP News : युवक की चीख-पुकार सुन आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

UP News : स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी महिला रिश्ते में युवक की भाभी लगती है। बताया जा रहा है कि महिला युवक को लेकर काफी जुनूनी थी और उसकी शादी किसी और से होना बर्दाश्त नहीं कर पाई।

UP News : घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019