RCB vs MI Raipur 2026: A grand cricket match in Raipur today, RCB and Mumbai Indians will face each other.
RCB vs MI Raipur 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज आईपीएल के रोमांच से सराबोर रहने वाली है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
RCB vs MI Raipur 2026 : मैच से पहले मौसम ने भी हलचल बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने रायपुर में गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। हालांकि राहत की बात यह है कि शाम के समय भारी बारिश की संभावना कम बताई गई है। ऐसे में मुकाबले के पूरी तरह रद्द होने के आसार नहीं हैं।
RCB vs MI Raipur 2026 : स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे से दर्शकों के लिए खोल दिए जाएंगे, जबकि मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस बार दर्शकों के लिए डिजिटल ई-टिकट व्यवस्था की गई है। स्टेडियम में एंट्री के लिए क्यूआर कोड स्कैन किया जाएगा।
RCB vs MI Raipur 2026 : मैच को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट प्लान जारी किया है। पार्किंग स्थल से स्टेडियम तक दर्शकों को करीब डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से समय से पहले पहुंचने की अपील की है।
RCB vs MI Raipur 2026 : RCB और मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीमों के बीच मुकाबले को लेकर रायपुर में क्रिकेट फैंस का उत्साह चरम पर है। स्टेडियम के बाहर सुबह से ही दर्शकों की हलचल बढ़ने लगी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


