Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छुट्टी में घर आए सीआरपीएफ जवान ने फांसी लगाकर दी जान, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

CG News : छुट्टी में घर आए सीआरपीएफ जवान ने फांसी लगाकर दी जान, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम
X

CG News: CRPF jawan visiting home on leave dies by hanging; here is the reason behind this drastic step.

CG News : अंबिकापुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जम्मू-कश्मीर में पदस्थ एक सीआरपीएफ जवान ने छुट्टी के दौरान अपने गृह ग्राम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

CG News : जानकारी के अनुसार, जवान अपने गृह ग्राम कुन्दीकला (राजपुर क्षेत्र) में छुट्टी बिताने आए हुए थे। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उनका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने घर के बाहर स्थित आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

CG News : घटना का पता उस समय चला जब जवान की मां ने उन्हें पेड़ पर लटका देखा। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों और परिजनों को बुलाया। आनन-फानन में जवान को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जवान की मौत के बाद परिजनों ने पत्नी और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019