Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, बारिश से बचने के लिए खड़े थे पेड़ के नीचे

Asian News
CG Breaking : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, बारिश से बचने के लिए खड़े थे पेड़ के नीचे
X

CG Breaking: Two youths killed after being struck by lightning; they were standing under a tree to take shelter from the rain.

CG Breaking : बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कंदरी गांव में उस समय हुआ जब दोनों युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अचानक मौसम खराब होने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।

CG Breaking : बारिश से बचने के लिए दोनों युवकों ने पेड़ के नीचे शरण ली, लेकिन इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चांदो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

CG Breaking : वहीं हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019