Patwari Suspended: Patwari caught taking bribe, suspended by collector
Patwari Suspended : दुर्ग। जिले में रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अहिवारा क्षेत्र के पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि पटवारी ने जमीन बंटवारे के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से 45 हजार रुपये की रिश्वत ली थी।
Patwari Suspended : मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए। तहसीलदार अहिवारा द्वारा की गई जांच में शिकायतकर्ता अमन कुमार टंडन और पटवारी दोनों के बयान दर्ज किए गए।
Patwari Suspended : जांच में सामने आया कि भूमि बंटवारे के काम के एवज में पटवारी ने 45 हजार रुपये लिए थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूछताछ के दौरान पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर ने खुद रिश्वत लेने की बात स्वीकार कर ली। हालांकि बचाव में उसने कहा कि वह वेतन मिलने के बाद रकम वापस करने वाला था।
Patwari Suspended : पटवारी के इस बयान के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे गंभीर कदाचार माना। एसडीएम महेश राजपूत की जांच रिपोर्ट में पटवारी की कार्यशैली को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 और नियम-14 का उल्लंघन बताया गया। इसके आधार पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


