Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत, महिला घायल

Asian News
MP Accident : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत, महिला घायल
X

MP Accident: 3 killed, woman injured in head-on collision between two motorcycles.

MP Accident : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। खलघाट-मनावर मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

MP Accident : जानकारी के अनुसार, दुर्घटना धरमपुरी थाना क्षेत्र के हटनावर फाटे के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद सवार कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।

MP Accident : हादसा होते ही राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी और अपनी निजी गाड़ियों से घायलों व मृतकों को धरमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

MP Accident : सूचना मिलते ही धरमपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी में कुछ मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके चलते उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019