CG Accident: Car and bike collide head-on, three friends lose their lives
CG Accident : बालोद। जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरडीह गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
CG Accident : मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान तरुण कुमार यादव (20), राहुल सेवता (20) निवासी सीर्राभाठा और नरेंद्र भुआर्य (21) निवासी मुड़खुसरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से डौंडीलोहारा की ओर आ रहे थे, तभी दल्लीराजहरा से राजनांदगांव जा रही तेज रफ्तार कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
CG Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


