Instagram चैट्स अब सुरक्षित नहीं! Meta ने हटा दिया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, हैकर्स का खतरा बढ़ा
Instagram chats : नई दिल्ली। मेटा (Meta) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर मैसेजिंग से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) हटाने का फैसला लिया है। यह बदलाव 8 मई 2026 से लागू हो जाएगा। इसका मतलब है कि अब यूजर्स की चैट्स प्राइवेट नहीं रहेंगी और हैकर्स के निशाने पर आसानी से आ सकती हैं।
Instagram chats : बच्चों की सुरक्षा का हवाला
मेटा ने इस बदलाव के पीछे बच्चों की सुरक्षा को मुख्य वजह बताया है। कंपनी अब मैसेज स्कैन कर बच्चों से जुड़े हानिकारक कंटेंट, ग्रूमिंग या उत्पीड़न वाले मैसेज को आसानी से पहचान सकेगी। मार्च 2026 में न्यू मैक्सिको की अदालत ने मेटा पर 375 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया था, जिसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।
Instagram chats : यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटने के बाद टेक्निकल जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति चैट्स तक पहुंच सकता है। मेटा ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे बदलाव लागू होने से पहले अपनी संवेदनशील चैट्स को डाउनलोड कर लें। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव फिलहाल सिर्फ इंस्टाग्राम पर लागू होगा। व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Instagram chats : कैसे करें चैट्स डाउनलोड?
मेटा ने यूजर्स को निर्देश दिए हैं कि वे Settings में जाकर अपनी चैट्स को डाउनलोड कर लें। अगर आपका दूसरा अकाउंट जुड़ा है तो पहले उसे चुनें और फिर डाउनलोड विकल्प का इस्तेमाल करें। कंपनी ने कहा कि यह बदलाव यूजर्स को पहले से सूचित कर दिया गया था।
Instagram chats : फीचर की शुरुआत और अंत
2023 में इंस्टाग्राम ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर शुरू किया था, जो अब हटाया जा रहा है। यह बदलाव उन यूजर्स के लिए चिंता का विषय है जो अपनी प्राइवेसी को बहुत महत्व देते हैं। मेटा का यह कदम सुरक्षा और निगरानी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


