Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : चौकी के भीतर झूलता मिला प्रधान आरक्षक का शव, रातभर ड्यूटी के बाद उठाया खौफनाक कदम

MP News: Head constables body found hanging inside outpost, took dreadful step after overnight duty
X

MP News: Head constable’s body found hanging inside outpost, took dreadful step after overnight duty

MP News : छतरपुर। जिले से पुलिस विभाग को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। नौगांव बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह चौकी के भीतर उसका शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

MP News : मृतक की पहचान तरुण गंधारक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सागर जिले का रहने वाला था और नौगांव थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि उसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच थी। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह पुलिसकर्मी चौकी पहुंचे।

MP News : अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह मानसिक तनाव को माना जा रहा है।

MP News : एसडीओपी अमित मेश्राम ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस मृतक के निजी और विभागीय जीवन से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019