CG News: A high-tension wire was hanging loose from a pole, and a biker was burned alive in the electric current.
CG News : गरियाबंद। जिले में शुक्रवार को एक भयावह हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। जंगल से घर लौट रहे एक युवक की खंबे से टूटकर लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। करंट इतना तेज था कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते उसकी बाइक आग के गोले में बदल गई।
CG News : मृतक की पहचान 37 वर्षीय यशवंत ध्रुव के रूप में हुई है, जो दसपुर गांव का निवासी था। जानकारी के मुताबिक, यशवंत जंगल से तेंदूपत्ता लेकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान दसपुर बांध के पास सड़क किनारे खंबे से टूटा हुआ 11 केवी बिजली तार नीचे लटक रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक गुजरते समय तार उसकी गर्दन में उलझ गया और कुछ ही सेकंड में तेज करंट दौड़ गया।
CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट लगते ही चिंगारियों के साथ आग भड़क उठी। यशवंत बाइक से उतर भी नहीं पाया और आग की लपटों में घिर गया। कुछ ही देर में उसकी बाइक पूरी तरह जल गई और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
CG News : स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कोतवाली थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पंचनामा कार्रवाई की गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

