CG News: Leopard in search of water gets stuck in a 40 feet deep well, rescue operation underway
CG News : बालोद। जिले में भीषण गर्मी और जंगलों में घटते जलस्रोतों का असर अब वन्यजीवों पर साफ दिखाई देने लगा है। पानी और भोजन की तलाश में गांव की ओर पहुंचा एक तेंदुआ देर रात कुएं में गिर गया। सुबह जब ग्रामीण पानी भरने पहुंचे तो कुएं के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। करीब 4 साल का तेंदुआ मोटर पाइप के सहारे लटका हुआ अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था।
CG News : मामला बालोद जिले के जगतरा गांव का है। बताया जा रहा है कि देर रात तेंदुआ गांव की ओर आया था। इसी दौरान अंधेरे में वह खुले कुएं में जा गिरा। सुबह ग्रामीण जब पानी लेने पहुंचे तो कुएं के भीतर तेंदुए को पाइप पकड़कर लटकते देखा। यह दृश्य देखते ही गांव में हड़कंप मच गया।
CG News : ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बालोद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने कुएं के आसपास लोगों की भीड़ हटाने की कोशिश शुरू कर दी है ताकि तेंदुआ घबराकर और आक्रामक न हो जाए।
CG News : स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में भीषण गर्मी के चलते जंगलों के जलस्रोत सूखने लगे हैं। यही वजह है कि जंगली जानवर अब गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और रेस्क्यू पूरा होने तक कुएं के पास न जाने की अपील की है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


