BCCI IPL 2026 Advisory : खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का सख्त फरमान, सुरक्षा और एंटी-करप्शन को लेकर बड़ा कदम
BCCI IPL 2026 Advisory : मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। अब खिलाड़ियों के होटल रूम में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। BCCI सचिव देवजित सैकिया ने इस फैसले के पीछे कुछ IPL फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों से जुड़ी अनियमितताओं का हवाला दिया।
BCCI IPL 2026 Advisory : अनाधिकृत लोगों की एंट्री पर सख्ती
BCCI की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, अब कोई भी व्यक्ति चाहे वह खिलाड़ी या स्टाफ से जुड़ा हो बिना परमिशन लेटर और टीम मैनेजर को पहले से सूचना दिए होटल रूम में नहीं जा सकेगा। रिश्तेदारों और मेहमानों को केवल होटल के सार्वजनिक स्थानों जैसे लाउंज या लॉबी में ही मिलने की इजाजत होगी।
BCCI IPL 2026 Advisory : एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन
BCCI सचिव ने बताया कि IPL सीजन के दौरान कुछ अनाधिकृत लोग टीमों के साथ यात्रा करते, होटलों और टीम बसों में प्रवेश करते और यहां तक कि खिलाड़ियों के कमरों में भी जाते पाए गए। यह एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लंघन था। इसलिए बोर्ड को यह सख्त कदम उठाना पड़ा।
BCCI IPL 2026 Advisory : खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता
IPL जैसे हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण होती है। BCCI ने हनीट्रैप जैसे संभावित जोखिमों को भी ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। नई गाइडलाइंस का मकसद खिलाड़ियों को किसी भी विवाद से दूर रखना और टूर्नामेंट को साफ-सुथरा बनाए रखना है।
BCCI IPL 2026 Advisory : प्लेऑफ और फाइनल वेन्यू में बदलाव
इसके अलावा, IPL 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू में भी बदलाव किया गया है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा टिकटों की अनुमति सीमा से ज्यादा मांग करने के कारण बेंगलुरु से कुछ मैचों को शिफ्ट कर दिया गया है। अब क्वालीफायर-1 धर्मशाला में, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 मुल्लांपुर में तथा फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


