MP News: Family devastated before wedding, relatives returning after offering Lagan were hit by a tractor, two died.
MP News : पन्ना। जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दुल्हन के घर लौट रहे परिवार का ऑटो तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। दर्दनाक हादसे में दुल्हन के फूफा और चाचा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल है।
MP News : बताया जा रहा है कि टेढ़ी मंझौली गांव निवासी मोना आदिवासी की शादी 8 मई को होनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां और रस्में चल रही थीं। बुधवार को परिजन ‘लगुन’ चढ़ाकर ऑटो से वापस लौट रहे थे, तभी पवई-जगदीशपुर मार्ग पर सामने से आए बेकाबू ट्रैक्टर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
MP News : हादसा इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान दुल्हन के फूफा संतु आदिवासी और चाचा खेतईया आदिवासी की मौत हो गई। एक अन्य चाचा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
MP News : जिस घर में शादी के गीत गूंज रहे थे, वहां अब मातम पसरा हुआ है। गांव में एक साथ दो मौतों से हर कोई स्तब्ध है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


