Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : सब्जी गाड़ी से निकल आया करोड़ों का गांजा, कैरेट के पीछे छिपाकर हो रही थी तस्करी, दो गिरफ्तार

CG Crime: Ganja worth crores recovered from vegetable cart, smuggled hidden behind carats, two arrested
X

CG Crime: Ganja worth crores recovered from vegetable cart, smuggled hidden behind carats, two arrested

CG Crime : महासमुंद। जिले में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने एक पीकअप वाहन से 1.14 करोड़ रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद किया है, जिसे बड़ी चालाकी से खाली सब्जी कैरेट के पीछे छिपाकर ले जाया जा रहा था।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक संदिग्ध पीकअप वाहन भारी मात्रा में गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएच-53 पर सिल्की ढाबा के पास नाकेबंदी कर वाहन को रोक लिया।

CG Crime : तलाशी के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई। वाहन में ऊपर से खाली कैरेट रखे गए थे, जबकि उनके पीछे बोरियों में गांजा छिपाकर रखा गया था। जांच में कुल 226.600 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है।

CG Crime : कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी दो तस्करों अजिनाथ आश्रु जाधव और अक्षय बारुक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजा ओडिशा के बालिगुड़ा से लाकर महाराष्ट्र पहुंचाया जाना था।

CG Crime : पुलिस ने गांजा, पीकअप वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019