Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bharat Bhagya Vidhata : ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, 26/11 के नायकों की अनकही कहानी लेकर आ रही कंगना रनौत; 12 जून को रिलीज

Asian News
Bharat Bhagya Vidhata : ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, 26/11 के नायकों की अनकही कहानी लेकर आ रही कंगना रनौत; 12 जून को रिलीज
X

Bharat Bhagya Vidhata : ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, 26/11 के नायकों की अनकही कहानी लेकर आ रही कंगना रनौत; 12 जून को रिलीज

Bharat Bhagya Vidhata : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के जरिए एक बार फिर देश की बहादुरी की कहानी को बड़े पर्दे पर ला रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा- “साधारण लोगों की असाधारण कहानी… उस रात की कहानी, जब इंसानियत डर से भी बड़ी बन गई।”

Bharat Bhagya Vidhata : 26/11 हमलों के दौरान कामा अस्पताल की घटना पर फिल्म

‘भारत भाग्य विधाता’ 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल के स्टाफ की वीरता पर आधारित है। उस रात अस्पताल में निहत्थे डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टाफ ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सैकड़ों मरीजों और उनके परिजनों की जान बचाई थी। फिल्म इन्हीं अनकहे नायकों की कहानी को सामने लाएगी, जिनकी बहादुरी अक्सर इतिहास के पन्नों में दबकर रह जाती है।

Bharat Bhagya Vidhata : कंगना नर्स की भूमिका में, 20 दिनों की शूटिंग

फिल्म में कंगना रनौत नर्स की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उन शांत बहादुरों की कहानी है, जिन्होंने आतंक के बीच ढाल बनकर खड़े होकर कई जिंदगियों को बचाया। कंगना ने फिल्म के क्लाइमेक्स और ट्विस्ट से जुड़े सीन की 20 दिनों की शूटिंग पूरी कर ली है। उनका किरदार फिल्म में महत्वपूर्ण ट्विस्ट लाएगा।

Bharat Bhagya Vidhata : स्टारकास्ट और फिल्म का बजट

फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता ताम्बे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भव्य स्तर पर तैयार कर रहा है।

Bharat Bhagya Vidhata : भारतीय शौर्य को सलाम

कंगना रनौत ने कहा कि अक्सर हम नाटकीय बहादुरी का जश्न मनाते हैं, लेकिन असली हिम्मत शांत और स्थिर होती है। यह फिल्म उन आम लोगों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने मुश्किल वक्त में इंसानियत को जिंदा रखा। ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 के नायकों की अनसुनी कहानी को दुनिया के सामने लाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019