CG Crime: Padma Shri Phoolbasan Bai abducted for the lure of tenders and money, 5 accused arrested
CG Crime : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के अपहरण की सनसनीखेज साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस पूरे मामले में टेंडर और पैसों के लालच की बड़ी साजिश सामने आई है, जिसमें 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
CG Crime : जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी खुशबू साहू ने फूलबासन बाई के प्रभाव और संस्था से जुड़े आर्थिक संसाधनों को देखते हुए किडनैपिंग की प्लानिंग बनाई थी। वह करीब 6 महीने पहले ही उनके संगठन से जुड़ी थी और उसी दौरान उसने यह साजिश रची।
CG Crime : मंगलवार सुबह आरोपी ‘जरूरी चर्चा’ और जन्मदिन मनाने का बहाना बनाकर फूलबासन बाई को घर से बाहर ले गए। कार में बैठते ही आरोपियों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर गमछा लपेट दिया, ताकि वे शोर न मचा सकें। इसके बाद आरोपी उन्हें खैरागढ़ की ओर ले जा रहे थे।
CG Crime : लेकिन सुकुलदैहान चौकी क्षेत्र में रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोक लिया। पूछताछ में आरोपियों ने महिला को मिर्गी का मरीज बताकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी ने फूलबासन बाई को पहचान लिया और शक गहराने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
CG Crime : गिरफ्तार आरोपियों में खुशबू साहू, सलोनी महेश्वरी, दिनेश बंजारे, गोपाल खेलवार और चिनक राम साहू शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से आपराधिक साजिश से जुड़े सबूत भी जब्त किए हैं।
CG Crime : आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस साजिश के पीछे के अन्य संभावित लिंक और मकसद की भी जांच कर रही है।

