Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : कोंडापार शासकीय हाई स्कूल का शानदार परिणाम, 10वीं में 88% सफलता; कुमकुम साहू बनी टॉपर

CG News : कोंडापार शासकीय हाई स्कूल का शानदार परिणाम, 10वीं में 88% सफलता; कुमकुम साहू बनी टॉपर
X

CG News : कोंडापार शासकीय हाई स्कूल का शानदार परिणाम, 10वीं में 88% सफलता; कुमकुम साहू बनी टॉपर

धमतरी। विकासखंड कुरुद के शासकीय हाई स्कूल कोंडापार ने सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का कुल परिणाम 88 प्रतिशत रहा, जिसमें 49 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 43 ने सफलता हासिल की।

टॉपर्स की सूची

परीक्षा में कुमकुम साहू ने 89.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। योगिता साहू ने 88 प्रतिशत, हिमेश बंजारे ने 86.83 प्रतिशत, संजना साहू ने 86 प्रतिशत, तारिणी ने 82 प्रतिशत, श्वेता ने 81.33 प्रतिशत, दामिनी ने 78.33 प्रतिशत और चेतना ने 76.33 प्रतिशत अंक हासिल कर संस्था का नाम रोशन किया।

प्राचार्या व शिक्षकों का सराहनीय योगदान

इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्या गौरीकान्ता साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष तुकाराम यादव, सांसद प्रतिनिधि रामलाल साहू, कोण्डापार सरपंच भीम साहू, खुरसेंगा सरपंच हरिशंकर साहू और अन्य समिति सदस्यों ने सभी शिक्षिकाओं को बधाई दी। प्राचार्या गौरीकान्ता साहू, मनीषा शर्मा, कंचन शुक्ला, डॉ. आशा पांडे, सुधा बैस, रश्मि सिंह और सविता सोनी के प्रयासों की सराहना की गई।

नवाचार से मिली सफलता

स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए कई नवाचार अपनाए। प्राचार्या प्रातः 4:30 बजे से 5:00 बजे तक अभिभावकों से संपर्क कर पढ़ाई की जानकारी लेती थीं। शिक्षिका श्रीमती मनीषा शर्मा शाम 7:00 से 8:00 बजे तक छात्रों से फोन पर संपर्क करती थीं। सभी शिक्षिकाओं ने नियमित मार्गदर्शन और व्यक्तिगत ध्यान देकर छात्रों को सफलता दिलाई।

अगले वर्ष और बेहतर करने का संकल्प

इस उपलब्धि पर सभी शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों ने खुशी जताई। प्राचार्या व समिति ने अगले सत्र में और बेहतर परिणाम लाने का संकल्प लिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019