Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मधुमक्खियों का झुंड बना काल, बीएड परीक्षा देकर लौट रहे दंपती की कार पेड़ से टकराई, पत्नी की मौत

Asian News
MP Accident: Uncontrolled dumper crushes roadside bystanders, three killed on the spot
X

CG Accident: Head-on collision between truck and car; 6-month-old infant killed, three injured.

CG News : अंबिकापुर। सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे सफर को मातम में बदल दिया। बीएड की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक शिक्षक दंपती की कार अचानक हुए हादसे का शिकार हो गई। कार के सामने मधुमक्खियों का झुंड आने से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में शिक्षक की पत्नी की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।

CG News : जानकारी के अनुसार, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी निवासी सौरभ कश्यप शासकीय शिक्षक हैं और वर्तमान में पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में प्रभारी अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे अपनी पत्नी राखी कश्यप और अन्य साथियों के साथ मध्यप्रदेश के सागर से बीएड परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे। शाम के समय उनकी कार अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सकालो धान मंडी के पास पहुंची ही थी कि अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड कार के सामने आ गया।

CG News : मधुमक्खियां विंडशील्ड से टकराने लगीं, जिससे चालक को सड़क साफ दिखाई देना बंद हो गया। कुछ ही क्षणों में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार राखी कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही बेहोश हो गईं। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और घायलों को दूसरी कार से अंबिकापुर के मिशन अस्पताल पहुंचाया।

CG News : अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने राखी कश्यप को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिक्षक सौरभ कश्यप, चालक और एक अन्य यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पत्नी की असमय मौत से शिक्षक और उनका परिवार गहरे सदमे में है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अंबिकापुर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और हादसे की औपचारिक जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019