MP News: Another escape from the children's home, 3 minors escape by breaking the grill, big questions on the security system
MP News : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा एक बार फिर कटघरे में है। नागझिरी स्थित लालपुर बालगृह से तीन नाबालिग अपचारी बाथरूम की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
MP News : यह घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे सामने आई, जब नियमित गिनती के दौरान तीन बच्चे गायब मिले। स्टाफ ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। जांच में खुलासा हुआ कि तीनों ने बाथरूम की ग्रिल तोड़कर भागने की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।
MP News : फरार बच्चों में एक को हाल ही में शाजापुर से यहां लाया गया था, जबकि दो अन्य उज्जैन के निवासी थे और पिछले 6 महीने से बालगृह में रह रहे थे। घटना की सूचना नागझिरी थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
MP News : हैरानी की बात यह है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 20 जनवरी 2026 को भी दो नाबालिग ग्रिल और वेंटिलेशन तोड़कर फरार हो चुके हैं, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं नवंबर 2023 में भी तीन बच्चे इसी तरह भाग गए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं ने बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
MP News : मामले में श्वेता गुप्ता ने बताया कि फरार बच्चों में दो नागदा क्षेत्र के हैं, जबकि एक मुजफ्फरपुर का निवासी है। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और हर एंगल से जांच जारी है।

