Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सड़क पर जाते पिकअप में दिखे नाबालिग, आयोग अध्यक्ष ने रुकवाया वाहन, 6 बच्चों को कराया रेस्क्यू

CG News : सड़क पर जाते पिकअप में दिखे नाबालिग, आयोग अध्यक्ष ने रुकवाया वाहन, 6 बच्चों को कराया रेस्क्यू
X

CG News: Minors spotted in a moving pickup truck; Commission Chairperson had the vehicle stopped and rescued six children.

CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच महासमुंद जिले में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने स्वयं मौके पर हस्तक्षेप करते हुए 6 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम के चंगुल से मुक्त कराया। इस कार्रवाई के बाद संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों में हड़कंप मच गया।

CG News : जानकारी के अनुसार, आयोग की अध्यक्ष जिले के दौरे पर थीं। इसी दौरान तुमगांव थाना क्षेत्र में उन्होंने एक पिकअप वाहन में बैंड पार्टी के साथ कई नाबालिग बच्चों को ले जाते देखा। बच्चों की स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने तत्काल वाहन को रुकवाकर मामले की जानकारी ली। जांच में बाल श्रम की आशंका सामने आने पर उन्होंने बिना देर किए कार्रवाई शुरू करवाई।

CG News : डॉ. शर्मा करीब आधे घंटे तक मौके पर मौजूद रहीं और वहीं से संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर तत्काल बुलाया। उनके निर्देश पर एसजेपीयू, जिला बाल संरक्षण इकाई और अन्य संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सभी 6 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने संरक्षण में लिया।

CG News : रेस्क्यू किए गए बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया के लिए तुमगांव थाना भेजा गया। वहीं बाल श्रम में उपयोग किए जा रहे पिकअप वाहन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा वाहन को जब्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

CG News : डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि बच्चों के अधिकारों का हनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयोग इस पूरे मामले में बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के तहत औपचारिक संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई करेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019