Jharkhand Accident: Two killed as speeding van runs over labourers walking on foot
Jharkhand Accident : गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बिरनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया, जिससे दो बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
Jharkhand Accident : यह हादसा सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर माखमरगो पंचायत भवन के पास हुआ। मृतकों की पहचान जितकुंडी गांव निवासी 70 वर्षीय बासदेव साव और 65 वर्षीय लखिया देवी के रूप में हुई है। वहीं, 65 वर्षीय धनपत साव गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर रोज की तरह सुबह काम पर जाने के लिए पैदल निकले थे।
Jharkhand Accident : इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
Jharkhand Accident : स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


