Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: कच्चे तेल की कीमतों के दबाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 251.61 अंकटूटा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Share Market
X

Share Market

Share Market: नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को पूरे दिन कमजोरी का रुख देखने को मिला। सेंसेक्स 251.61 अंक गिरकर 77,017.79 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 86.50 अंक टूटकर 24,032.80 के स्तर पर आ गया। इसी दौरान भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे कमजोर होकर 95.25 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।

Share Market: बाजार में गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, खासकर अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में अनिश्चितता रही। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। ब्रेंट क्रूड 113 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया, जिससे महंगाई का दबाव और बढ़ गया।

Share Market: सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों ने कुछ मजबूती दिखाई।

Share Market: विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में यह दबाव वैश्विक अनिश्चितता और मुनाफावसूली का परिणाम है, हालांकि कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजे कुछ सहारा दे रहे हैं। वैश्विक बाजारों में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला, जिससे निवेशकों की सतर्कता बनी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019