CG News: Kidnapping attempt of Padmashree Phoolbasan Bai Yadav foiled, interrogation of two women continues
CG News : राजनांदगांव। जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
CG News : जानकारी के मुताबिक, सुकुल देहान क्षेत्र में दो महिलाएं कार से फूलबासन बाई यादव के घर पहुंचीं और किसी काम का बहाना बनाकर उन्हें अपने साथ कार में बैठा लिया। आरोप है कि कार में बैठते ही दोनों महिलाओं ने उनका मुंह बांध दिया और नेशनल हाईवे की ओर भागने लगीं।
CG News : इसी बीच इलाके में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जब संदिग्ध कार को रोका गया, तो फूलबासन बाई यादव ने साहस दिखाते हुए इशारों में पुलिस को अपनी स्थिति बताई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और उन्हें सुकुल देहान थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
CG News : फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। क्या यह सुनियोजित साजिश थी या इसके पीछे कोई और मकसद था, इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही हो पाएगा। राहत की बात यह है कि फूलबासन बाई यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं।

