Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : लक्ज़री कार से हो रही थी गांजा तस्करी, महाराष्ट्र में थी बेचने की तैयारी, 3 गिरफ्तार

CG Crime: Ganja was being smuggled in a luxury car, it was being prepared to be sold in Maharashtra, 3 arrested
X

CG Crime: Ganja was being smuggled in a luxury car, it was being prepared to be sold in Maharashtra, 3 arrested

CG Crime : धमतरी। जिला पुलिस की सतर्कता से एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सिहावा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लक्ज़री कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

CG Crime : मामला सांकरा नाका का है, जहां नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने मैनपुर की ओर से आ रही रेनॉल्ट डस्टर कार क्रमांक एमएच 45 एडी 9001 को रोका। तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 38 पैकेटों में रखा 54.970 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 27 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

CG Crime : पुलिस ने मौके से महाराष्ट्र निवासी अमोल अरुण ओढ़ेकर (33), तनिष गायकवाड (19) और ऋषिकेश (23) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गांजा बलांगीर से खरीदकर नासिक में बेचने के लिए ले जा रहे थे।

CG Crime : पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019