RR New Owner : डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी, लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला बने नए मालिक
RR New Owner : मुंबई। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का मालिकाना हक महज 40 दिन में बदल गया है। मित्तल परिवार ने अदार पूनावाला के साथ साझेदारी में राजस्थान रॉयल्स का अधिग्रहण कर लिया है। इस डील की कुल कीमत 1.65 बिलियन डॉलर (करीब 15,660 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।
RR New Owner : मित्तल परिवार की 75% हिस्सेदारी
3 मई को जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि लक्ष्मी निवास मित्तल, आदित्य मित्तल और वनीशा मित्तल-भाटिया अदार पूनावाला के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक बन गए हैं। इस अधिग्रहण के बाद मित्तल परिवार की फ्रेंचाइजी में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, अदार पूनावाला की 18 प्रतिशत और बाकी 7 प्रतिशत मौजूदा निवेशकों (जिनमें मनोज बडाले भी शामिल) के पास रहेगी।
RR New Owner : लक्ष्मी मित्तल का बयान
लक्ष्मी निवास मित्तल ने कहा, “मुझे क्रिकेट से बेहद प्यार है और चूंकि मेरा परिवार राजस्थान से जुड़ा है, इसलिए राजस्थान रॉयल्स से बेहतर IPL टीम मेरे लिए कोई नहीं हो सकती। मैं इस महान टीम का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं।”
RR New Owner : आदित्य मित्तल बोले- सम्मानित महसूस कर रहा हूं
आदित्य मित्तल ने कहा, “IPL बहुत कम समय में दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीगों में से एक बन चुकी है और राजस्थान रॉयल्स इस लीग की सबसे प्रतिष्ठित टीमों में शामिल है। व्यक्तिगत रूप से मैं इस महान टीम का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं।”
RR New Owner : अदार पूनावाला का बयान
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला ने कहा, “मित्तल परिवार के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स में निवेश करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। यह एक मजबूत विरासत वाली प्रमुख IPL फ्रेंचाइजी है और मैं इसके निरंतर विकास और सफलता के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
RR New Owner : मनोज बडाले ने किया स्वागत
मनोज बडाले ने नए मालिकों का स्वागत करते हुए कहा कि मित्तल परिवार और अदार पूनावाला का क्रिकेट के प्रति जुनून और राजस्थान से जुड़ाव उन्हें इस टीम के लिए आदर्श संरक्षक बनाता है।
RR New Owner : पहले काल सोमानी थे दावेदार
इससे पहले अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी का कंसोर्टियम राजस्थान रॉयल्स की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए आगे था, लेकिन सौदा अंतिम रूप नहीं ले सका। राजस्थान रॉयल्स को 2008 में 65 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


