Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : गैस सिलेंडर के धमाकों से दहला गांव, 20 घर जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

MP News: Gas cylinder explosions rocked the village, 20 houses burned to ashes, causing panic.
X

MP News: Gas cylinder explosions rocked the village, 20 houses burned to ashes, causing panic.

MP News : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मोहदा गांव में अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 20 घर इसकी चपेट में आ गए और पूरा इलाका धुएं व लपटों से घिर गया। घटना के दौरान हालात तब और भयावह हो गए, जब आग की चपेट में आकर कई गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे।

MP News : जोरदार धमाकों से पूरा गांव दहल उठा और लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए ग्रामीण अपने घर छोड़कर बाहर भागते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग अचानक भड़की और कुछ ही मिनटों में बेकाबू हो गई। कई परिवार खाना बना रहे थे, तभी आग फैल गई और सिलेंडर ब्लास्ट होने लगे, जिससे नुकसान कई गुना बढ़ गया।

MP News : ग्रामीणों ने किसी तरह अपने परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

MP News : उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और नुकसान का मंजर साफ देखा जा सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019