IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने पर जश्न मनाना पड़ा भारी, काइल जेमिसन पर BCCI का एक्शन
IPL 2026 : नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को अपनी आक्रामक जश्न मनाने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जेमिसन का जश्न BCCI को पसंद नहीं आया। मैच रेफरी ने उन्हें आईपीएल आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी मानते हुए फटकार लगाई और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया।
IPL 2026 : क्या था पूरा मामला?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में जेमिसन ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड कर दिया। विकेट लेते ही जेमिसन ने आक्रामक जश्न मनाया और वैभव के पास जाकर हुंकार भी भरी। इस आक्रामकता को मैच रेफरी राजीव सेठ ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन माना।
IPL 2026 : जेमिसन ने मानी अपनी गलती
काइल जेमिसन ने इस मामले में अपनी गलती स्वीकार कर ली। BCCI की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जेमिसन ने मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया है। इसलिए इस मामले में आगे कोई सुनवाई नहीं होगी।
IPL 2026 : आरआर vs DC मुकाबला
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली ने अंततः 7 विकेट से जीत हासिल की। वैभव सूर्यवंशी की तेज शुरुआत के बावजूद राजस्थान रॉयल्स मैच नहीं जीत सकी।
IPL 2026 : आईपीएल में सख्ती
BCCI आईपीएल में खिलाड़ियों के आक्रामक व्यवहार पर लगातार नजर रख रही है। जेमिसन को लगाया गया डिमेरिट पॉइंट भविष्य में उनकी अनुशासन संबंधी रिकॉर्ड में जुड़ गया है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि मैदान पर जितना जोश जरूरी है, उतना ही अनुशासन भी।

