Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, बंद कमरे में मिले शव

UP News: Youth commits suicide after killing live-in partner, body found in locked room
X

UP News: Youth commits suicide after killing live-in partner, body found in locked room

UP News : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित दुर्गापुरम कॉलोनी में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती के शव बंद कमरे में मिले। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले अपनी पार्टनर की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

UP News : मृतकों की पहचान अलीगढ़ निवासी 28 वर्षीय राधिका और छाता निवासी 30 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। राधिका एक रेडीमेड गारमेंट दुकान में काम करती थी, जबकि सुभाष बी.फार्मा करने के बाद फिलहाल बेरोजगार था। दोनों पिछले करीब दो वर्षों से साथ रह रहे थे। पड़ोसियों के मुताबिक, शुक्रवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी।

UP News : माना जा रहा है कि इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब राधिका की बहन ने फोन किया और कॉल रिसीव न होने पर पड़ोसियों को जानकारी दी। खिड़की से झांकने पर अंदर का दृश्य देख लोग सन्न रह गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

UP News : जांच में यह भी सामने आया है कि 28 अप्रैल को राधिका ने जैंत थाने में सुभाष के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे वह नाराज था। पुलिस इसे घटना की एक अहम वजह मानकर जांच कर रही है।

UP News : मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019