CG
CG: महासमुंद: महासमुंद में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई द्वारा एक गरिमामय समारोह में वरिष्ठ शिक्षिका शोभा सिंहदेव को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम आईआर रिजॉर्ट में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
CG: जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी द्वारा अपने अभिनंदन उद्बोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने शोभा सिंहदेव के शिक्षकीय जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शोभा दीदी केवल एक श्रेष्ठ शिक्षक ही नहीं है अपितु शिक्षाकर्मी संघ के एक कर्मठ और जुझारु नेता भी हैं। उनके संघर्षों की गाथा और शिक्षकीय जीवन का अनुशासन शब्दों के माध्यम से बखान नहीं किया जा सकता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा रहे, जबकि अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और प्रार्थना गीत से हुई। इसके बाद अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पुष्पहार, चंदन तिलक और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

CG: अपने संबोधन में विधायक सिन्हा ने शोभा सिंहदेव को परिवार का सदस्य बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन न मिलने की स्थिति को गंभीर बताते हुए इस मुद्दे को मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।
CG: वक्ताओं ने शोभा सिंहदेव के शिक्षकीय जीवन, उनके संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण को याद किया। प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान ने उन्हें शिक्षाकर्मी संघ की मजबूत और संघर्षशील नेता बताया। वहीं संजय शर्मा ने ‘जीरो पेंशन’ की समस्या को गंभीर बताते हुए पुरानी सेवा अवधि को जोड़कर पेंशन निर्धारण की मांग उठाई।
CG: अपने आभार भाषण में शोभा सिंहदेव ने इस सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद किया और कहा कि पेंशन की समस्या के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। समारोह में उन्हें शाल, साड़ी, श्रीफल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
CG: आज के इस कार्यक्रम में जिला स्काउट संघ के उपाध्यक्ष आनंद साहू, एथलेटिक संघ के जिला अध्यक्ष पंकज चंद्राकर, पार्षद माखन पटेल राजेंद्र चंद्राकर अरविंद प्रहरे, शरद राव, रामेश्वर पांडे, दिनेश रूपरेला, ग़ेवाराम नेताम, डॉ आशीष नायक, राहुल सिंह नेताम, नवीन चौधरी, आशुतोष शुक्ला, अर्चना तिवारी, लालजी साहू, सादराम अजय, नंदकुमार साहू, प्रदीप वर्मा, विजय प्रधान, नरेश पटेल, भोपाल बंजारा, तुलेंद्र सागर, सरिता दहाड़े, माहेश्वरी साहू, चंद्रकला साहू, पुष्पलता भार्गव, खेमीन साहू, मंजू वर्मा, सम्पा बोस, सविता साहू, आस्था राठौर, देवेंद्र भोई, नरेश बारीक, पवन यादव, नरेंद्र नायक, गौरीशंकर पटेल, अनूप नायक, कौशल साहू, विकास साहू, मनीष अवसरिया, घनश्याम चक्रधारी, देवेंद्र चंद्राकर, जितेंद्र साहू, विशंभर ठाकुर, रोहित ठाकुर, राजेंद्र चौहान, लक्ष्मणदास मानिकपुरी, मोहन साहू, ईश्वरी साहू, आशीष साहू, जगदीश सिन्हा, यशोदा वर्मा, नितिन श्रीवास्तव, लक्ष्मीनाथ सकरिया, खोमन चंद्राकर, मानिक साहू, झालेंद्र दीवान, महेश ध्रुव, सरिता, गोविंद देवांगन, तिलक शर्मा, बेनेडिकट तिर्की सहित बड़ी संख्या में प्रांतीय जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष विजय प्रधान द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव नंदकुमार साहू ने किया। उक्ताशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


