Share Market Holiday Calendar
Share Market Closed: मुंबई: मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस के कारण आज 1 मई को भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद हैं। इक्विटी, डेरिवेटिव्स और एसएलबी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा। अब निवेशकों को अगले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार, 4 मई तक इंतजार करना पड़ेगा। कमोडिटी मार्केट में भी आंशिक अवकाश है सुबह का सत्र बंद रहेगा, जबकि शाम को सीमित ट्रेडिंग होगी। वहीं, कृषि जिंसों का प्रमुख एक्सचेंज NCDEX पूरे दिन बंद रहेगा।
Share Market Closed: सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि एशिया और यूरोप के कई बड़े बाजार भी आज ठप हैं। चीन, हांगकांग, सिंगापुर, मलेशिया से लेकर फ्रांस, जर्मनी और इटली तक अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के चलते ट्रेडिंग पर ब्रेक लगा है।
Share Market Closed: छुट्टी से पहले भारतीय बाजारों में गिरावट का माहौल रहा। वैश्विक अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। सेंसेक्स 582 अंकों की गिरावट के साथ 76,913 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 180 अंक टूटकर 23,997 पर आ गया। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला, जिससे बाजार का मूड पूरी तरह नकारात्मक रहा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


